बिहार

‘फेसबुक पर प्यार’ होटल में सुहागरात फिर थाने पहुंची दोनों प्रेमी प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा….

पटना : आज 21वीं सदी में लोग Android हो गए हैं। इसी का नतीजा है कि अब हवें में ही जिंदगी के सारे अहम फैसले कर लिए जाते हैं। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के कटिहार जिले में सामने आया है जहां Facebook पर चैटिंग करते-करते एक लड़की को लड़के से प्यार हो गया। Facebook के बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका मोबाइल पर बातचीत करना शुरु किए और धीरे धीरे प्यार परवान चढ़ा फिर शादी की बात होने लगी। शादी करने के लिए दोनों राजी थे लेकिन उनके परिवार वाले शादी को नामंजूर कर रहे थे। जिसे देखते हुए लड़का लड़की दोनों घर से भागने का प्लान बनाए और रात के अंधेरे में घर से निकल कर कटिहार पहुंच गए जहां रात भर होटल में गुजारने के बाद सुबह पास के दुर्गा मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए हैं सात जन्मो तक साथ रहने का वादा किया और शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों कटिहार जिले के एक होटल में रुके थे। वही घर से लड़की के भाग जाने के बाद उसके परिवार वालों ने नजदीकी थाने में लड़की के अपहरण हो जाने मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को शादी की देर रात कटिहार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका अपने आप को बालिक होने तथा शादी करने की बात कह रहे थे तो उनके परिवार वाले इस शादी को नामंजूर कर रहे थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों का थाने पर जमावड़ा हो गया और कई घंटो तक चलेगी हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए।

 

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के कटिहार जिले का है जहां दोनों प्रेमी जोड़े को एक होटल से बरामद किया गया था। लड़के पर आरोप था कि वह लड़की को जबरन भगा कर घर से ले आया है। लेकिन बरामदगी के बाद पूछताछ के दौरान मामले की हकीकत सामने आई जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों द्वारा थाने पर जमकर हंगामा मचाया जाने लगा। जहां लड़की के पिता उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ा था तो लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने को तैयार थी। तो लड़के के घर वाले दोनों को अपने घर में रखने को तैयार थे। फिर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया तथा कोर्ट में जज के सामने बयान दर्ज कराने की बात कही।

 

मामले की जानकारी देते हुए कटिहार थाना अध्यक्ष

निर्मल यादवेन्द ने बताया कि समस्तीपुर जिले की रहने वाली लड़की बबिता को बेगूसराय के रहने वाले सौरव नामक लड़के से फेसबुक के जरिए चैटिंग करते करते प्यार हो गया। प्यार के बाद दोनों का मोबाइल पर इजहार हुआ और दोनों हमेशा साथ रहने के लिए घर से भाग निकले और कटिहार पहुंचकर  दुर्गा मंदिर में उन्होंने शादी रचा ली। पर लड़की के घर वाले इस शादी से नाखुश थे। इसीलिए उन्होंने नजदीकी थाने में लड़की के अपहरण हो जाने का मामला दर्ज करवाया था जिसे बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि दोनों प्रेम संबंध में घर से भागे थे और शादी कर लिऐ हैं फिलहाल दोनों को कोर्ट में बयान के लिए पेश करने की तैयारी की जा रही है। अब कोर्ट के आदेश का इंतजार है इसके बाद दोनों को छोड़ा जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *