नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 10 बजे अपनी मंत्रिपरिषद में फेरबदल करेंगे जिसमें कुछ सहयोगी दलों समेत कुछ नये चहरे शामिल हो सकते हैं। फेरबदल से पहले श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले चार मंत्री राजीव प्रताप रुडी, संजीव कुमार बालियान, फग्गन सिंह कुलस्ते और महेंद्र नाथ पांडे इस फेरबदल से पहले इस्तीफा दे चुके हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार इनके अलावा 2 कैबिनेट मंत्रियों की ओर से भी इस्तीफे की पेशकश करने की बात सामने आई है जिनमें उमा भारती और कलराज मिश्रा के नाम की चर्चा है। ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव, पार्टी उपाध्यक्ष विनय सह्रस्त्रबुद्धे के अलावा प्रह्ललाद पटेल, सुरेश अंगडी, सत्यपाल सिंह और प्रह्लाद जोशी को भी मंत्री बनाया जा सकता है। बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाने वाली जदयू के भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है और जदयू की ओर से आरसीपी सिंह और संतोष कुमार के मंत्री बनाये जाने की चर्चा है। जदयू राजग में शामिल हो चुकी है।
फेरबदल से पहले श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने दिया इस्तीफा
