फाइलें बंधक बनाकर भ्रष्टाचार दबा रही झारखंड सरकार, बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को दबाने का आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड का कथित शराब घोटाला अब सिर्फ भ्रष्टाचार का मामला नहीं रहा, बल्कि इसे सरकारी संरक्षण में रफा-दफा करने की कोशिश हो रही है।
मरांडी ने आरोप लगाया कि महालेखाकार की ऑडिट टीम जब घोटाले से जुड़ी फाइलें मांगती है, तो विभाग उन्हें देने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि आबकारी विभाग ही नहीं, बल्कि कई विभाग ऑडिट में सहयोग नहीं कर रहे और यह तर्क दिया जा रहा है कि फाइलें ACB के पास हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जांच के नाम पर फाइलों को बंधक बनाकर रखा जा रहा है ताकि न ऑडिट पूरा हो सके और न ही सच सामने आए। उन्होंने इसे झारखंड की जनता के साथ विश्वासघात बताते हुए मामले की पारदर्शी जांच की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *