पुलिस अधीक्षक कार्यालयगिरिडीह जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

गिरिडीह | पुलिस अधीक्षक कार्यालय
गिरिडीह जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महदैया और शहरपुरा गांव के आसपास सक्रिय साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार 10 जनवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी फोन के माध्यम से आम लोगों से ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर आबिद खां, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), गिरिडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे RTO चालान और श्रीराम फाइनेंस के नाम से APK फाइल भेजकर लोगों को झांसे में लेते थे और चालान या EMI जमा कराने के नाम पर साइबर ठगी करते थे। इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 01/2026, दिनांक 10.01.2026 दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त :
पंकज कुमार मंडल (उम्र करीब 28 वर्ष), पिता – दुधेश्वर मंडल, निवासी – ग्राम महदैया, थाना बेंगाबाद, जिला गिरिडीह
राजेंद्र कुमार उर्फ राजू अंसारी (उम्र करीब 25 वर्ष), पिता – मनी मंडल, निवासी – ग्राम महदैया, थाना बेंगाबाद, जिला गिरिडीह
बरामद सामान :
मोबाइल फोन – 03
सिम कार्ड – 05
अपराधिक इतिहास :
पंकज कुमार मंडल पूर्व में गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 37/23 एवं 29/24 में जेल जा चुका है।
राजेंद्र कुमार के पास से जप्त मोबाइल नंबर पर छत्तीसगढ़ के रायपुर थाना में ऑनलाइन शिकायत संख्या 33301260000512 दर्ज है।
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी :
आबिद खां, पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, गिरिडीह
पु.नि. रामेश्वर भगत, साइबर थाना प्रभारी
पु.नि. गुंजन कुमार
पु.नि. पुनित गौतम
स.अ.नि. संजय मुखियार
हवलदार तेजनारायण प्रसाद
आरक्षी 140 भूपाल गडल
पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें और साइबर ठगी की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *