पाकुड़ में सऊदी अरब का राष्ट्रीय झंडा लगाए जाने का मामला, जांच जारी

पाकुड़ में सऊदी अरब का राष्ट्रीय झंडा लगाए जाने का मामला, जांच जारी

झारखंड के पाकुड़ जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। पाकुड़ जिला अंतर्गत पाकुड़िया थाना क्षेत्र के आज़ाद मोड़, सुभाष चौक स्थित एक चबूतरे पर सऊदी अरब का राष्ट्रीय झंडा लगाए जाने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। यह स्थान पाकुड़िया थाना से महज़ कुछ ही दूरी पर स्थित है।

मामले की जानकारी मिलते ही पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने तत्काल पाकुड़िया अंचलाधिकारी सोमनाथ बनर्जी से समन्वय स्थापित किया और पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक विशेष समुदाय के लोगों से बातचीत के बाद सऊदी अरब के राष्ट्रीय झंडे को उतार दिया गया।

पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि इस घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर किसने और किस उद्देश्य से सऊदी अरब का झंडा लगाया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह झंडा रात के अंधेरे में लगाया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है, हालांकि अभी तक जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

पाकुड़ के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *