पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपने विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

कोलकाता से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपने विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर की गई है।

दरअसल, हुमायूं कबीर ने मुरशिदाबाद जिले में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति बनाने का ऐलान किया था। 6 दिसंबर वही दिन है, जब बाबरी मस्जिद विध्वंस की 33वीं वर्षगांठ होती है। पार्टी नेतृत्व ने उनके इस बयान और घोषणा को भड़काऊ तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला कदम माना।

टीएमसी ने साफ कहा है कि पार्टी किसी भी तरह की सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा नहीं देती और समाज में तनाव फैलाने वाले बयानों या गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। यही वजह है कि विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने जहां टीएमसी को आड़े हाथों लिया है, वहीं पार्टी का कहना है कि ममता बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी की नीति हमेशा से सांप्रदायिक सद्भाव और शांति बनाए रखने की रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *