पलामू: 2.67 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, शहर थाना पुलिस की कार्रवाई


पलामू में नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर चल रही सघन गश्ती और निगरानी के बीच शहर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डालटनगंज शहर से दो युवकों को 2.67 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 6 फरवरी की देर रात करीब 1:30 बजे अम्बेडकर पार्क के पीछे चिकन शॉप के पास गश्ती दल ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से गांजा, नगद राशि और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बरामद सामग्री
2.67 किलोग्राम गांजा
₹28,600 नगद
दो मोबाइल फोन
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में शहर थाना कांड संख्या 50/2026 दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी
कुन्दन कुमार (29 वर्ष), थाना पड़वा, पलामू
आयुष सिंह (19 वर्ष), थाना सदर, पलामू
कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक सहित शहर थाना की टीम शामिल रही। पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *