पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शराब से लदा कंटेनर और दो तस्कर गिरफ्तार
पलामू पुलिस ने एक बार फिर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, पलामू को 31 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा की ओर से एक कंटेनर (GJ-39T-0957) बिहार की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना के बाद नावाबाजार थाना पुलिस द्वारा NH-98 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोका गया। चालक और खलासी ने वाहन में प्लाईवुड लोड होने की बात कही, लेकिन गतिविधियाँ संदिग्ध होने पर तलाशी ली गई। कंटेनर से बड़ी मात्रा में शराब की पेटियाँ बरामद हुईं, जिसके संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान:
राम दिया, उम्र 32, निवासी भिवानी, हरियाणा
विजय, उम्र 34, निवासी जिंद, हरियाणा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ से बिहार शराब ले जा रहे थे और यह कार्य चंदन सिंह नामक व्यक्ति के निर्देश पर किया जा रहा था।



