पलामू।
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसमार के जंगली इलाके में अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त सूचना के आधार पर 21 जनवरी 2026 को चलाए गए अभियान में वन भूमि पर लगभग 6 एकड़ में लगी फसल को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।
संयुक्त टीम की कार्रवाई
इस विनष्टीकरण अभियान में पांकी थाना के पदाधिकारी पु.अ.नि. गोपाल कुमार राय, स.अ.नि. श्यामलाल यादव, स.अ.नि. रामनाथ मंडल, ताल पिकेट के स.अ.नि. सुनील सुभाष भेंगरा, पांकी थाना एवं ताल पिकेट के जवानों के साथ-साथ वन विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।
दोषियों की पहचान जारी
पुलिस ने बताया कि अवैध अफीम/पोस्ता की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान और नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। पहचान पूरी होने के बाद संबंधित दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम के अंतर्गत वन विभाग द्वारा वन वाद दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार निरंतर और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


