फिल्म दृश्यम को देखकर योजना बनाई फिर हत्या कर लाश को लगाया ठिकाने।

परिवारिक विवाद के वजह से छात्रा ने की आत्महत्या

breaking news झारखंड

जामताड़ा थाना के पांडेडीह इलाके में बुधवार को टरेसा मुर्मू नामक छात्रा ने परिवारिक विवाद की वजह से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर देर रात को उसके परिजनों को सौंप दिया। वह नौवीं कक्षा की छात्रा थी। पिछले आठ साल से अपने रिश्तेदार अनिल मुर्मू के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी।

छात्रा के पिता सत्तो मुर्मू जो दुमका जिला के मसलिया निवासी हैं, अपनी पुत्री को अपने साथ रखना चाहते थे। लेकिन लड़की अपने रिश्तेदार अनिल मुर्मू के यहां से नहीं जाना चाहती। घटना तब घटी जब घर में कोई नहीं था। पेशे से अनिल मुर्मू शिक्षक हैं। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा हुआ है कि जन्म तो मां-बाप ने दिया लेकिन परवरिश तो  रिश्तेदार ने किया है। अन्य कई बातें लिखी हुई है पर पुलिस उसका खुलासा नहीं कर रही है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

नगर थाना के हवलदार रघुवंश राम की चाकू घोंपकर अपराधियों ने हत्या कर दी है। हवलदार का शव नगर थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित हटिया स्थित सामुदायिक शौचालय के बाहर मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *