दुनिया

परमाणु हमला होने पर इस तरह बचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, ये है इनकी तैयारी

Donald Trump

वॉशिंगटन : उत्तर कोरिया आजकल अमेरिका पर परमाणु हमले की धमकियों को लेकर और अधिक आक्रामक हो गया है। हाल ही में अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने उत्तर कोरिया के द्वारा अमेरिका के ऊपर परमाणु हमला करने की आशंका जताई थी। हालांकि अमेरिका के पास उत्तर कोरिया से अधिक ताकतवर और ज्यादा संख्या में परमाणु हथियार हैं। फिर भी परमाणु हमला होने की स्थिति में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस जगह पर छिपकर सुरक्षित बच सकेंगे।

बंकर- 

अमेरिका के राष्ट्रपति को किसी भी तरह के परमाणु हमले से सुरक्षित बचाने के लिए कई अतिसुरक्षित जगहों पर बंकरों का निर्माण किया गया है।

सुरक्षित बंकर- 

इन अतिसुरक्षित बंकरों में से एक बंकर का निर्माण साल 1950 में व्हाइट हाउस के नीचे बनाया गया था। दूसरा बंकर ब्लू रिज माउंटेन में माउंट वेदर नामक चोटी में बनाया गया है।

फ्लोरिडा का सुरक्षित बंकर- 

खबर के अनुसार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के लिए अमेरिका की नेवी ने पीनट आईलैंड नामक एक बंकर का निर्माण किया था।  यह बंकर अमेरिका के फ्लोरिडा के पाम बीच हाउस के पास में स्थित है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कैनेडी अक्सर इन जगहों पर जाया करते थे। इस सुरक्षित बंकर को डिटेचमेंट होटल के नाम से जाना जाता था जिसे बनाने के लिए 97 हजार अमेरिकी डॉलर का खर्च एक अनुमान के अनुसार आया था।

ट्रंप का सुरक्षित बंकर – 

ट्रंप के पास उनका फ्लोरिडा में मार-ए-लागो नामक निजी प्रॉपर्टी स्थित है। अमेरिका के राष्ट्रपति को किसी भी हमले से सुरक्षित बचाने के लिए पीनट आईलैंड, व्हाइट हाउस और माउंट वेदर नामक जगहों को अतिुरक्षित रूप से बनाया गया है।

पीनट आईलैंड – 

पीनट आईलैंड में राष्ट्रपति के साथ 30 अन्य लोगों को सुरक्षित रूप से रखा जा सकता है। साल 2011 में हुए हमले के दौरान अमेरिका के उपराष्ट्रपति , राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं अन्य महत्वपूर्ण लोगों के साथ यहां पर ही थे। इस समय तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश एयर फोर्स वन में सुरक्षित रूप में मौजूद थे।

माउंट वेदर – 

अमेरिका के वर्जीनिया में माउंट वेदर के आसपास रहने वाले लोग इसे ‘डूम्सडे सिटी’ यानी की प्रलय के दिन वाला शहर भी कहते हैं। ब्लूमाउंट, वर्जीनिया के पास में स्थित माउंट वेदर चोटी 1754 फीट पर स्थित है। इसे एक सुरक्षित बंकर के रूप में बदल दिया गया है। माउंट वेदर की देखरेख अमेरिकी फेडरल इमरजेंसी एजेंसी (फेमा) करती है। इस जगह को साल 2001 में हुए अलकायदा के हमले के बाद में शुरु किया गया था।

शीत-युद्ध में हुआ था निर्माण – 

माउंट वेदर से लेकर अतिसुरक्षित पीनट आईलैंज और मार-ए-लागो बंकरों को शीत युद्ध के दौरान बनाया गया था। मार-ए-लागो बंकर को साल 1950 में में रईस महिला और मर्जरी मेरीवेदर पोस्ट ने बनवाया था।

आलोचना भी –

परमाणु हमलों आदि से बचाव के लिए जहां एक तरफ अत्यधिक खर्च वाली अतिसुरक्षित जगहें बनाई जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ इसकी आलोचना भी हो रही है। वन नेशन अंडरग्राउण्ड किताब की लेखिका कैनेथ रोज ने कहा कि अगर बंकर पर सीधा हमला किया जाए तो किसी भी तरह का बचाव काम नहीं आएगा क्योंकि ऊर्जा और तापमान उस समय बेहद ज्यादा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *