परतापुर थाना की कार्रवाई, अवैध देशी शराब के विरुद्ध छापामारी

परतापुर थाना की कार्रवाई, अवैध देशी शराब के विरुद्ध छापामारी

पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर प्रतापपुर थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के चरका जंगल में छापामारी अभियान चलाकर पुलिस ने अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले लगभग 300 किलोग्राम महुआ जावा को नष्ट किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और कारोबार करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील , आम जनता से अपील की गई है कि वे इस तरह के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें ताकि समाज में नशा व अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *