पतरातु में ताबड़तोड़ फायरिंग, कोयला कारोबारियों के घर बरसी गोलियां


रामगढ़ जिले के पतरातु थाना क्षेत्र के सरैया टोला में बुधवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा। दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने दो कोयला व्यवसायियों के आवास पर करीब दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार अपराधी पल्सर और अपाची बाइक से पहुंचे थे। पहले उन्होंने सायल लोकल सेल अध्यक्ष नीतीश प्रसाद के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की और उसके बाद गजानंद उर्फ गज्जू साव के आवास को निशाना बनाया। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पतरातु एडीपीओ गौरव गोस्वामी स्वयं पूरे अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *