पटना से सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, 31 साल पुराने मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट का वारंट

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात (6 फरवरी 2026) उनके मंदिरी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 1995 के एक 31 साल पुराने मामले में पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई।
गिरफ्तारी के बाद सांसद को स्वास्थ्य जांच के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) ले जाया गया। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में रखा गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारंट के निष्पादन के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। देर रात कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। मामले को लेकर आधिकारिक बयान का इंतज़ार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया जा सकता है। इस गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विभिन्न दलों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *