नेमरा पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज नेमरा, रामगढ़ पहुंचे। उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यपाल गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पर पहुंचकर दिवंगत शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत नेता को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति मिले तथा उनके शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति मिले।
राज्यपाल ने मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र में भावुक माहौल देखने को मिला।



