नेपाल में हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

नेपाल में हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

काठमांडू समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर लगातार ओली के इस्तीफे की मांग की। हालात तब और बिगड़ गए जब राजधानी काठमांडू में विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया।

गुस्साए प्रदर्शनकारी संसद भवन के भीतर घुस गए और दोनों सदनों में आग लगा दी। अब पूरा संसद भवन प्रदर्शनकारियों के कब्ज़े में बताया जा रहा है।

नेपाल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और हालात काबू में लाने के लिए सेना को तैनात किया गया है।

प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए कहा कि वे देश में शांति और स्थिरता की खातिर यह फैसला ले रहे हैं।

नेपाल अब गहरे राजनीतिक और संवैधानिक संकट में फँसता नज़र आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *