नियुक्ति पत्र वितरण एवं पर्यटन एप का शुभारंभ

नियुक्ति पत्र वितरण एवं पर्यटन एप का शुभारंभ


राजधानी रांची स्थित झारखंड मंत्रालय के सभागार में आज नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही झारखंड पर्यटन और झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के नए लोगो, वेबसाइट और सांस्कृतिक दल प्रबंधन प्रणाली एप का भी शुभारंभ किया गया।

 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और अन्य गणमान्य अतिथियों ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही मुख्यमंत्री ने झारखंड पर्यटन के लोगो, वेबसाइट और सांस्कृतिक दल प्रबंधन प्रणाली एप्लीकेशन का भी शुभारंभ किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लगातार प्रयास है कि झारखंड का सर्वांगीण विकास हो। गांव से लेकर शहर तक हर तबके के लोगों की तरक्की के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *