नगर निकाय चुनाव 2026: मेयर पद के 19ों उम्मीदवारों के नामांकन वैध


रांची: नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत मेयर पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई। समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जांच की गई।
स्क्रुटनी के दौरान सभी नामांकन पत्रों की दस्तावेजी जांच की गई, जिसमें शपथ पत्र, प्रस्तावक-समर्थक से जुड़े विवरण और अन्य आवश्यक कागजात शामिल थे। जांच के बाद मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले सभी 19 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया।
योग्य पाए गए उम्मीदवारों के नाम: रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुण्डा, कथरीना तिर्की, सोनू खलखो, राजेन्द्र मुण्डा, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टोप्पो, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, अजीत लकड़ा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रौशनी खलखो, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुजीत बिजय आनंद कुजूर और बीरू तिर्की।
निर्वाचन से जुड़ी अगली प्रक्रियाएं—नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन—निर्धारित कार्यक्रम के तहत संपन्न कराई जाएंगी। प्रशासन ने कहा है कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने की पूरी तैयारी है। सभी उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *