धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर भर्ती, डॉक्टर बोले अगले 72 घंटे नाजुक, परिवार ने बताया अफवाह
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार निगरानी में है। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 72 घंटे बेहद क्रिटिकल हैं और उनके स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
इस बीच, अभिनेता के बेटे सनी देओल की टीम ने सोशल मीडिया के ज़रिए उनकी सेहत को लेकर चल रही अफवाहों का खंडन किया है। टीम ने बयान जारी करते हुए कहा —
“हमेशा की तरह यह सिर्फ अफवाहें हैं। सर बेहतर हो रहे हैं। वे ऑब्जर्वेशन में हैं। घबराने की कोई बात नहीं है।”
धर्मेंद्र (उम्र 89 वर्ष) ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘अपने 2’ की शूटिंग पूरी की थी और वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहे हैं। उनके लाखों प्रशंसक देशभर में उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


