धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दुबई में छिपे अपराधी प्रिंस खान के नेटवर्क पर शिकंजा….
धनबाद पुलिस ने दुबई में छिपे कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सोमवार की सुबह से ही पुलिस की विशेष टीमों ने वासेपुर, पांडरपाला, राहमतगंज, महुदा और बरवड्डा सहित शहर के करीब 30 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी के दौरान हथियार, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई प्रिंस खान के स्थानीय नेटवर्क को तोड़ने और फंडिंग चैनल्स को ट्रैक करने के उद्देश्य से की जा रही है। धनबाद पुलिस ने बताया कि दुबई में बैठे प्रिंस खान का गिरोह अब भी जिले में सक्रिय है, जो रंगदारी और अवैध खनन जैसे मामलों से जुड़ा हुआ है।
पुलिस सूत्रों ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में इस गिरोह के और भी कई सदस्यों पर शिकंजा कसा जा सकता है।
धनबाद एसएसपी का बयान
कार्रवाई जारी है। कई अहम सबूत मिले हैं। गिरोह के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।

