मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा परिसर में शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के अवसर पर देवघर में आयोजित भव्य शिव बारात कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।
समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को शिव बारात आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी और सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
इस मौके पर देवघर के विधायक सुरेश पासवान, समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।



