देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान वीवीआईपी दर्शन और गर्भगृह में प्रवेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पंडा धर्म रक्षिणी के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी और गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि श्रावणी मेले में गर्भगृह में प्रवेश पर रोक और तय प्रोटोकॉल के बावजूद दोनों सांसदों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए गर्भगृह में प्रवेश किया। यह मामला मंदिर प्रशासन और स्थानीय पंडा समाज में चर्चा का विषय बना हुआ है.

