देवघर में बड़ा रेल हादसा टला, नावाडीह फाटक पर ट्रेन–ट्रक की टक्कर से मचा हड़कंप

देवघर:
देवघर के नावाडीह रेलवे फाटक के पास आज एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। गोंडा से आसनसोल जा रही ट्रेन जसीडीह से खुलने के बाद जैसे ही नावाडीह रेलवे फाटक के समीप पहुंची, उसी दौरान एक ट्रक से ट्रेन के इंजन की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
ट्रेन और ट्रक की टक्कर के दौरान वहां मौजूद दो बाइक भी चपेट में आ गईं, जिससे दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन को अवगत कराया गया, जिसके बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही रेलवे लाइन को क्लियर करने का कार्य भी जारी है।
बताया जा रहा है कि यह देवघर–रांची मुख्य सड़क है और एम्स जाने के लिए भी यही एकमात्र मार्ग है। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना के संबंध में ट्रेन में सवार एक यात्री ने बताया कि ट्रेन पहले लगातार तेज हॉर्न दे रही थी, फिर अचानक जोरदार झटका लगा और ट्रेन रुक गई। नीचे उतरकर देखने पर पता चला कि ट्रेन की टक्कर एक ट्रक से हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, रेलवे फाटक खराब था और इसकी सूचना पहले ही रेलवे अधिकारियों को दी गई थी। बताया जा रहा है कि उस समय सिग्नल लाल था, हालांकि पूरे मामले की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल रेलवे प्रशासन और जसीडीह पुलिस मौके पर मौजूद है, जाम हटाने और जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि नावाडीह रेलवे फाटक के पास यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी स्थान पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे रेलवे फाटक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *