दुर्घटना में चमत्कारिक ढंग से बचे अमिताभ, कार एजेंसी को कारण बताओ नोटिस

Indian Bollywood actor Amitabh Bachchan attends a promotional event for the updated "Raghupati Raghava Raja Ram" and the upcoming political thriller Hindi film "Styagraha" in Mumbai on July 25, 2013. AFP PHOTO/STR

कोलकाता : महानायक अमिताभ बच्चन पिछले सप्ताह कोलकाता शहर में बाल-बाल बच गए जब उनकी मर्सिडिज कार का पिछला चक्का कार से अलग हो गया था। इस घटना पर राज्य सरकार ने तत्काल एक्शन लेते हुए ट्रेवल एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जहां से कार को उपलब्ध कराया गया था।

सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार रात इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘जब शनिवार (10 नवंबर) की सुबह अमिताभ बच्चन मुम्बई जाने के लिए हवाई अड्डा जा रहे थे तो डुफ्फेरिन रोड पर वाहन से पीछे वाला पहिया अलग हो गया।’ उन्होंने कहा, ‘कार एक ट्रेवल एजेंसी ने उपलब्ध कराई थी और हमने इस घटना को लेकर उसे कारण बताओ नोटिस दिया है।’

अमिताभ बच्चन 23वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार के आमंत्रण पर कोलकाता आये थे और वह शनिवार की सुबह हवाई अड्डा जा रहें थे इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *