दुर्गा सोरेन जयंती पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी श्रद्धांजलि 

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री और विधायक ने स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि दुर्गा सोरेन जी ने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। उनका संघर्ष, बलिदान और विचार सदैव झारखंडवासियों को प्रेरित करता रहेगा। तो वहीं  विधायक कल्पना सोरेन ने भी उन्हें शत-शत नमन की, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *