दिल्ली पुलिस ने आतंकी साजिश नाकाम की, ISIS से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने आतंकी साजिश नाकाम की, ISIS से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार


छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों से पहले दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा के मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक संयुक्त अभियान चलाकर ISIS से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, इनमें से एक आतंकी को दिल्ली के सादिक नगर इलाके से और दूसरे को मध्य प्रदेश के भोपाल से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और कई संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों संदिग्ध दिल्ली और अन्य राज्यों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और स्पेशल सेल की टीम उनके नेटवर्क और फंडिंग के स्रोतों की जांच कर रही है।

छठ पूजा के मद्देनजर राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की अतिरिक्त टीमें और बम निरोधक दस्ते तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *