दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में झारखंड की पहली ऐतिहासिक भागीदारी

दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में झारखंड की पहली ऐतिहासिक भागीदारी
रांची/दावोस:
स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में मुलाकात की। इस दौरान राजदूत मृदुल कुमार ने मुख्यमंत्री को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 के आयोजन और उससे जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के बाद यह पहला अवसर है, जब राज्य का कोई आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग ले रहा है। इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
दावोस में झारखंड की भागीदारी ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास’ विषय पर आधारित है। यह विषय वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सतत विकास, आपसी विश्वास और दीर्घकालिक आर्थिक परिवर्तन से जुड़े उद्देश्यों के अनुरूप है।
राज्य सरकार का मानना है कि इस वैश्विक मंच के माध्यम से झारखंड निवेश, औद्योगिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और समावेशी आर्थिक प्रगति के क्षेत्रों में अपनी संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और नीति निर्माताओं के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकेगा। इससे राज्य में निवेश के नए अवसर खुलने और रोजगार सृजन को गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *