डेटिंग पर लड़की को करना हो इम्प्रेस, तो अपनाएं ये टिप्स

Young couple sitting on beach wall, rear view, sunset

डेटिंग है जरूर वेस्ट का हिस्सा लेकिन इंडिया में भी कई लोग शादी से पहले एक-दूसरे को समझने के लिए अपना रहे हैं। पहले डेटिंग शब्द से ही लोग हिचकिचाते थे और दूर भागते थे। लेकिन आज के समय में डेटिंग एक तरह से दो इंसानो को एक-दूसरे के बारे में जानने-समझने का पूरा मौका देती है। कई बार यूथ इसे मनोरंजन का एक जरिया मान लेते हैं और डेटिंग को तफरीह मानकर उसमें फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं। जबकि डेटिंग संबंधों को सफल बनाने की एक बुनियाद है। इस लेख में डेटिंग के उन टिप्स के बारे में जानते हैं जिसके कारण ये सफल रिश्ते में बदल जाएं।

डेटिंग आमतौर पर संबंधों को बेहतर बनाने का जरिया है। ऐसे में कई बार डेटिंग के दौरान कुछ गड़बड़ होने पर संबंध बिगड़ भी सकते हैं। ध्यान रहे कि डेटिंग संबंधों में सुधार लाने के लिए होनी चाहिए, तो ऐेसे में कोई भी ऐसा सवाल न पूछे जिससे की आपका सामने वाल अनकम्फर्टेबल हो जाए। अगर ऐसा होगा तो समझ लीजिए की उस सवाल के बाद की सारी डेट वेस्ट होने वाली है और रिश्ते बनने की जगह बिगड़ने वाले हैं।

डेटिंग के दौरान एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को जरूर जानिए लेकिन इतना भी मत जानने की कोशिश करिए की सामने वाले के ऊपर गलत इम्प्रेशन पड़े। सेक्स को लेकर ज्यादा बात तो प्लीज़ ना ही करें। फिल्मों की बात कर सकते हैं। इसके जरिये आप हर विषय पर बात कर पाएंगे।

डेटिंग और शादी का वैसे तो आपस में कोई लिंक नहीं है लेकिन शादी के बाद जब बोरियत होने लगती है तो डेटिंग से उसे फिर से तरोताजा किया जा सकता है। शादी के बाद डेट पर जाना रिश्तों में एक्साइटमेंट ला सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि शादी के बाद की डेटिंग बिल्कुल रियल डेटिंग की तरह हो। पार्टनर सच में आपको लेने आए और आप दोनों अच्छे से तैयार हुए हों जैसा की फर्स्ट डेट में जाने के समय हुए थे या पहली बार मिलने के समय हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *