रांची के डीपीएस स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह (Annual Sports Day) में झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक विकास बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है।
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।



