टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से आज नेमरा स्थित पैतृक आवास में टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी  टीवी नरेंद्रन ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि देते हुए नरेंद्रन ने कहा
“हम गुरुजी के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका जीवन सेवा, समर्पण और सद्भावना का अद्वितीय उदाहरण रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस प्राप्त हो। हम सभी उनके योगदान और स्मृतियों को सदैव अपने हृदय में संजोए रखेंगे।”

गौरतलब है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड के निर्माण आंदोलन से लेकर राज्य की राजनीति में एक अहम चेहरा रहे हैं, जिनके योगदान को समाज के हर वर्ग में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *