झारखण्ड सरकार–जिंदल फाउंडेशन के बीच शिक्षा और क्षमता निर्माण को लेकर साझेदारी, युवाओं को वैश्विक मंच के लिए तैयार करना लक्ष्य: हेमन्त सोरेन

झारखण्ड सरकार राज्य के युवाओं को शिक्षा और क्षमता निर्माण के माध्यम से वैश्विक मंच के लिए तैयार करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में झारखण्ड सरकार और जिंदल फाउंडेशन के बीच शिक्षा, कौशल विकास और क्षमता निर्माण को लेकर व्यापक साझेदारी की पहल की गई है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में लंदन दौरे पर गए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के समक्ष जिंदल फाउंडेशन ने इस संबंध में अपनी अभिरुचि की अभिव्यक्ति (Expression of Interest) प्रस्तुत की।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखण्ड को औद्योगिक शक्ति बनाने के साथ-साथ मानव संसाधन को भी सशक्त करना है, ताकि राज्य के युवा वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
इन प्रमुख क्षेत्रों में होगी साझेदारी:
सार्वजनिक नीति और जलवायु परिवर्तन पर शोध के तहत पूर्वी भारत की चुनौतियों को केंद्र में रखते हुए शैक्षणिक सहयोग किया जाएगा। इससे छात्रों को कानून, सार्वजनिक नीति और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिल सकेगी।
इसके अलावा IIT-ISM धनबाद, BIT सिंदरी सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। यह केंद्र स्टील सेक्टर, खनिज प्रसंस्करण और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में शोध और नवाचार को बढ़ावा देगा।
हाशिए पर रहने वाले मेधावी छात्रों के लिए राज्य सरकार और जिंदल फाउंडेशन के बीच 50:50 लागत साझाकरण के आधार पर संयुक्त छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत वंचित समुदायों और छात्राओं को कानून, सार्वजनिक नीति, प्रबंधन एवं खेल के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
वहीं प्रशासनिक क्षमता को मजबूत करने के लिए झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) के लगभग 30 मिड कैरियर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के लिए वर्ष में दो बार विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिंदल फाउंडेशन का विजन:
फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि रामगढ़ और पतरातू क्षेत्र के स्टील हब के रूप में उभरने से झारखण्ड में कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता बढ़ रही है। जिंदल फाउंडेशन राज्य में स्किल्ड मैनपावर तैयार करने और मानव विकास सूचकांक (HDI) को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह साझेदारी झारखण्ड के युवाओं के लिए नए अवसर खोलने के साथ-साथ राज्य को शिक्षा, शोध और कौशल विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *