झारखण्ड: लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, घर पहुचते ही खा लिया जहर

झारखंड: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

breaking news झारखंड

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के गढ़वा जिले की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

गढ़वा शाहपुर मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तहले नदी के पुल पर बुधवार को अचेतावस्था में पड़ी एक  किशोरी को वहां से उठा कर पलामू जिले की पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद स्थिति में सुधार होने पर उसने अपना परिचय तथा घटना की जानकारी दी। इसके आधार पर उसके परिजनों को अस्पताल प्रबंधन ने फोन से सूचना दी। अस्पताल पहुंचे किशोरी के पिता ने बताया कि वह पलामू जिले के एक विद्यालय में इंटर प्रथम वर्ष की छात्रा है।

बुधवार की सुबह वह गांव की अन्य लड़कियों के साथ झंडारोहण कार्यक्रम में भाग लेने विद्यालय गई थी। वहां से लौटने के क्रम में वह एक अॉटो में रेहला थाना के सामने सवार हुई थी। एनएच 75 पर स्थित कोयल नदी का पुल पार किया था, तभी अॉटो में मौजूद युवकों ने उसे कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया। बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। लड़की के पिता के अनुसार, इतना बोलने के बाद उनकी बेटी फफक-फफक कर रोते हुए बेहोश हो गई।

इधर, डीएस डॉ वीके भारती ने बताया कि स्थिति में सुधार होने पर ही उससे बात करने की इजाजत दी जाएगी।बताया जा रहा है कि उक्त किशोरी पुल पर पड़ी थी। किसी राहगीर ने पलामू पीसीआर वैन के पुलिसकर्मियों को किशोरी के पुल पर पड़े होने की सूचना दी। मामला गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र का होने के बावजूद मानवता का परिचय देते हुए उसे गढ़वा सदर अस्पताल में पहुंचाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *