झारखंड सरकार का ऐतिहासिक फैसला ,स्कूलों में पढ़ाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी

झारखंड सरकार का ऐतिहासिक फैसला ,स्कूलों में पढ़ाई जाएगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी

झारखंड सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब राज्य के सभी स्कूलों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी को पढ़ाया जाएगा। कक्षा 1 से 12 तक के छात्र शिबू सोरेन के संघर्ष, नेतृत्व और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान से परिचित होंगे।

प्राथमिक कक्षाओं यानी 1 से 5 तक के बच्चों को उनकी जीवनगाथा चित्रकथाओं और कविताओं के रूप में पढ़ाई जाएगी, ताकि वे सरल और रोचक तरीके से समझ सकें। कक्षा 6 से 10 तक सामाजिक विज्ञान और भाषा विषयों में उनके जन आंदोलनों और सामाजिक-राजनीतिक योगदान को शामिल किया जाएगा। तो वहीं कक्षा 11 और 12 में शिबू सोरेन का ऐतिहासिक 19 सूत्री कार्यक्रम भी पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा, जो आदिवासी समाज और सामाजिक न्याय के लिए उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है। शिक्षा विभाग के मुताबिक नई किताबें और सामग्री तैयार की जा रही हैं, जो अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *