झारखंड में सर्दी का असर बरकरार, सुबह कोहरा—दिन में खिली धूप
रांची। झारखंड में सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रांची के अनुसार आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा धीरे-धीरे छंट जाएगा और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दोपहर के समय अच्छी धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आज राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

