झारखंड में शीतलहर का कहर, तापमान में और गिरावट के आसार, 12 जिलों में अलर्ट

झारखंड में शीतलहर का कहर, तापमान में और गिरावट के आसार, 12 जिलों में अलर्ट


झारखंड में शीतलहर ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर 2 बजे के बाद भी ठंडी हवाओं के कारण लोग धूप में बैठने से बच रहे हैं। ठंड और सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।
बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर से तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर झारखंड के 12 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इनमें रांची, गढ़वा, पलामू, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा शामिल हैं।
इन इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाए रहने की चेतावनी दी गई है, जिससे सामान्य जनजीवन के साथ-साथ सड़क और हवाई यातायात भी प्रभावित हो सकता है। राजधानी रांची समेत गुमला और खूंटी में सुबह के समय हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां करीब सुबह 6 बजे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी नीचे पहुंच गई।
घने कोहरे का सीधा असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं और आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर व कोहरे का असर बना रह सकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *