झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट होने के घातक घटना में कोबरा बटालियन के एक जवान की शहादत हो गई है, जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को चौपर से रांची के अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।पिछले महीने ही इसी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों के खिलाफ हमला किया गया था, और इस बार फिर उनका निशाना बना है। घातक हमले के पश्चात्, सुरक्षा बलों और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान की शुरुआत की गई थी, लेकिन इस प्रयास के दौरान जवानों को आईईडी विस्फोट की चपेट में आना पड़ा।वर्तमान में इस क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की टुकड़ी भेजी गई है, और घटना के बाद पूरी इलाके की घेराबंदी और सघन तलाशी अभियान की गई है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी कि कुछ दुर्दांत नक्सली कमांडर्स का समृद्ध दस्ता इस इलाके में सक्रिय है, जिसके आधार पर झारखंड पुलिस ने बड़े पैमाने पर ऑपरेशन की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 बटालियन, झारखंड जगुआर समेत सीआरपीएफ की भी बटालियन शामिल हैंl
झारखंड में फिर नक्सल हमला!
