झारखंड में कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन, रेल परिचालन पूरी तरह ठप….

झारखंड में कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन, रेल परिचालन पूरी तरह ठप….

झारखंड में कुड़मी समाज के द्वारा अपनी पुरानी मांगों को लेकर आज से रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया गया है। आंदोलन के तहत कुड़मी समाज के लोग सुबह से ही रेल पटरी पर उतर आए और बाजा-बैंड के साथ नाचते हुए रेल परिचालन को पूरी तरह बाधित कर दिया।

आंदोलन के कारण राज्यभर में कई महत्वपूर्ण रूटों पर ट्रेनें थमी रहीं। स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी हैं।

इस बीच सीनियर डीसीएम ने बताया कि आंदोलन के कारण कई ट्रेनें लेट हो गई हैं। यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। प्रभावित यात्रियों को बस सेवा के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुँचाया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन लगातार हालात पर नज़र रखे हुए है और स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *