झारखंड में अगले 5 दिन तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ख़बर

झारखंड में अगले 5 दिन तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य के कई हिस्सों में अगले पाँच दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 21 अगस्त

11 जिलों में भारी बारिश का अनुमान

रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
राजधानी रांची में भी बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

 22 अगस्त

ऑरेंज अलर्ट
गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश का पूर्वानुमान।


 रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

 23 अगस्त

 गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा और दुमका में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान।

 24 अगस्त

 राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना।


 सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की सलाह

  • निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति से सावधान रहें।
  • नदी-नालों और बांधों के किनारे जाने से बचें।
  • किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसल और मवेशियों की सुरक्षा के लिए पहले से तैयारी कर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *