झारखंड–बिहार सीमा पर VIP गाड़ी में 809 शराब की बोतल बरामद 

झारखंड–बिहार सीमा पर VIP गाड़ी में 809 शराब की बोतल बरामद 

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव–2025 को शांतिपूर्ण, भयमुक्त, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से झारखंड–बिहार सीमा पर अवस्थित मेघातरी मिरर चेक पोस्ट पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक, कोडरमा  अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक अवैध अंग्रेजी शराब लदा वाहन मेघातरी चेक पोस्ट से होकर बिहार सीमा में प्रवेश करने वाला है।

इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर पु.नि.-सह-थाना प्रभारी, कोडरमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मेघातरी मिरर चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान एक संदिग्ध स्कोडा कार (संख्या JH05AP 6363) को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की कुल 809 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

मौके पर वाहन चालक से पूछताछ की गई, परंतु वह शराब के संबंध में कोई वैध कागजात या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। तत्परता दिखाते हुए पुलिस दल ने चालक को गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन एवं बरामद शराब को जप्त कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. राजू प्रसाद, पिता स्व० प्रेमचंद प्रसाद,
    निवासी लोअर चुटिया, थाना नामकुम, जिला रांची।

बरामद

  1. स्कोडा कार संख्या – JH05AP 6363
  2. Blender 750ML – 42 पीस
  3. Royal 375ML – 117 पीस
  4. Royal Challenge 180ML – 650 पीस
    कुल बरामद बोतल – 809 पीस 

इस संबंध में कोडरमा थाना में अवैध शराब तस्करी से संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है तथा बरामद शराब व वाहन को विधि सम्मत कार्रवाई हेतु जप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *