झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटरमे लगा भीषण आग

झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटरमे लगा भीषण आग

पुलिस मुख्यालय स्थित विशेष शाखा (Special Branch) के Development Section, प्रथम तल में आज अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में दर्जनों कंप्यूटर और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जलकर नष्ट हो गए।

सूत्रों के अनुसार आग लगते ही अफरातफरी का माहौल बन गया। दमकल विभाग की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के सही कारणों की जाँच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट से यह घटना हुई होगी।

फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कंप्यूटर व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलने से महत्वपूर्ण डाटा और फाइलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *