झारखंड पुलिस को मिली नई कमान : तदाशा मिश्रा बनीं प्रभारी डीजीपी

झारखंड पुलिस को मिली नई कमान : तदाशा मिश्रा बनीं प्रभारी डीजीपी

झारखंड में नए डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। राज्य सरकार ने गुरुवार की देर रात अधिसूचना जारी कर 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को झारखंड की प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया है।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, तदाशा मिश्रा फिलहाल इसी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब वे झारखंड पुलिस की कमान संभालेंगी।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वे अपना पदभार ग्रहण करेंगी।

राज्य में पिछले कुछ दिनों से नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही थी। लेकिन देर रात सरकार द्वारा जारी आदेश के साथ ही इस पर पूरी तरह से विराम लग गया।

झारखंड कैडर की वरिष्ठ अधिकारी तदाशा मिश्रा को एक ईमानदार, सख्त और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाना जाता है। उनके डीजीपी पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और सख्ती आने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *