झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता, गुमला में तीन जेजेएमपी उग्रवादी ढेर

झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता, गुमला में तीन जेजेएमपी उग्रवादी ढेर


झारखंड पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गुमला जिले में पुलिस और जेजेएमपी के उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गए।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इलाके में उग्रवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान उग्रवादियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी ढेर हो गए।

घटना स्थल से हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है और बाकी उग्रवादियों की तलाश की जा रही है।

झारखंड पुलिस का यह अभियान राज्य में उग्रवाद पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *