झारखंड के हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन कैदियों के फरार होने की घटना सामने आई है।

हजारीबाग केंद्रीय कारा से तीन कैदी फरार, पूरे इलाके में अलर्ट
हजारीबाग:
झारखंड के हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन कैदियों के फरार होने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार, फरार हुए तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पुलिस और जेल प्रशासन द्वारा कैदियों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जिले की सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
फिलहाल फरारी की परिस्थितियों और जेल की सुरक्षा व्यवस्था में चूक को लेकर भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार कैदियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *