झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन नहीं रहे, 81 वर्ष की उम्र में दिल्ली में हुआ निधन

ख़बर


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और पिछले एक महीने से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, उन्हें सुबह 8:56 बजे मृत घोषित किया गया।

शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उन्हें डेढ़ महीने पहले स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। पिछले एक महीने से वे वेंटिलेटर पर थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा –
“आज मैं शून्य हो गया हूं, गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए।”
यह संदेश पूरे राज्य में शोक की लहर फैला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *