झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनावी तैयारियों के साथ आध्यात्मिक स्थलों का किया दर्शन

झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनावी तैयारियों के साथ आध्यात्मिक स्थलों का किया दर्शन
रांची/देवघर:
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इन दिनों झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे राज्य के देवघर और दुमका जिलों में चुनावी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। दौरे का उद्देश्य आगामी चुनावों को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं, मतदान प्रक्रिया और जमीनी तैयारियों की समीक्षा करना है।
चुनावी कार्यों के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त आध्यात्मिक शरण में भी नजर आए। देवघर प्रवास के दौरान उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इसके बाद वे दुमका में भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दौरे के दौरान श्री ज्ञानेश कुमार जिला प्रशासन, निर्वाचन पदाधिकारियों और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ बैठक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने, मतदाता जागरूकता और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
प्रशासनिक स्तर पर उनके दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *