गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेदा पंचायत अंतर्गत गादी गांव में रविवार (21 दिसंबर) की देर शाम एक महिला के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया।
पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर आरोप है कि दो युवकों ने उसके हाथ-पैर पर उबलता तेल फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में आक्रोश का माहौल है।


