झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने

रांची में 23 जुलाई माननीय न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान ने सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राजभवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित एक गरिमामय समारोह में झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई।

इस अवसर पर राज्यपाल ने न्यायमूर्ति चौहान को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत में मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने न्यायमूर्ति चौहान की नियुक्ति से संबंधित राष्ट्रपति वारंट का वाचन किया। तत्पश्चात राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा समेत झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, पूर्व न्यायाधीशगण, वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *