झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का विधिवत् उद्घाटन

 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज मोरहाबादी मैदान में आयोजित 5 दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, तथा जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमार, उपाध्यक्ष  अनीता सिन्हा, सचिव  मनु झा सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जेसोवा ने अपने प्रारम्भिक दिनों से ही जनहित और समाजोपकार के कार्यों में निरंतर योगदान दिया है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि जेसोवा अपनी रजत जयंती के अवसर पर आयोजित इस मेले की पूरी आमदनी गरीबों, जरूरतमंदों तथा शिक्षा व स्वास्थ्य के सामाजिक प्रकल्पों के लिए समर्पित करेगी।

समाज सेवा ही जेसोवा की पहचान है — इस मेले की आय से शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में और कार्य होंगे।

मौके पर जेसोवा द्वारा सम्मान राशि का वितरण तथा एक सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया गया। मुख्यमंत्री, विधायक व अन्य अतिथियों ने मेले का सुक्ष्म परिभ्रमण कर stalls तथा प्रदर्शनों का अवलोकन किया। विधायक कल्पना सोरेन ने सभी जेसोवा सदस्यों को मेले की सफलता और समाज सेवा के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के सचिव तथा वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। जेसोवा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री व अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था आगे भी शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में समर्पित प्रयास करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *