कारोबार

जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने भी सस्ते किये अपने ये प्लान

नई दिल्ली : नए साल के पहले ही हफ्ते में JIO और Airtel ने अपने यूजर्स को तोहफा दिया था। दोनों ही कंपनियों ने अपने प्लान सस्ते कर दिए थे। अब वोडाफोन ने भी अपने प्लान सस्ते कर दिए हैं। वोडाफोन के 458 रुपए के प्लान में अब 84 GB डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिन की है। इसके अलावा इस प्लान में लोकल, एसटीडी और रोमिंग में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। वहीं इस प्लान में रोजाना 100 मैसेज भी फ्री मिलेंगे।

पहले इस प्लान में 70 दिन की वैधता मिलती थी। इसके अलावा कंपनी के 509 रुपए के रिचार्ज में अब 91GB डेटा मिलेगा। अब इसकी वैधता 91 दिन की है। साथ ही बाकी सभी सुविधाएं 458 रुपए के प्लान की ही मिलेंगी। पहले इस प्लान की वैधता 84 दिन की थी। वहीं अब कंपनी के 399 रुपए के रिचार्ज में यूजर को 70 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज रोजाना मिलेंगे। सभी प्लान्स में रोजाना 1GB डेटा मिलेगा।

JIO: JIO के 349 रुपए के प्लान में रोजाना 1GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज की सुविधा फ्री दी जा रही है। इस प्लान की वैधता 70 दिन की है। पहले इस प्लान की कीमत 399 रुपए थी। कंपनी के 399 रुपए के प्लान में रोजाना 1GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज की सुविधा फ्री दी जा रही है। इस प्लान की वैधता 84 दिन की है। पहले इस प्लान की कीमत 459 रुपए थी। JIO के 449 रुपए के प्लान में रोजाना 1GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज की सुविधा फ्री दी जा रही है। इस प्लान की वैधता 91 दिन की है। पहले इस प्लान की कीमत 499 रुपए थी।

Airtel: Airtel के 349 रुपए के प्लान में यूजर को अब रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है। पहले इस प्लान में पहले रोजाना 1GB डेटा मिलता था। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। कंपनी के  448 रुपए के प्लान में यूजर को अब रोजाना 1GB डेटा दिया जा रहा है।  पहले इस प्लान की वैधता 70 दिन की थी। अब इसे बढ़ाकर 82 दिन कर दिया गया है। कंपनी के 509 रुपए के प्लान में यूजर को अब रोजाना 1GB डेटा दिया जा रहा है। पहले इस प्लान की वैधता 84 दिन की थी। अब इसे बढ़ाकर 91 दिन कर दिया गया है। कंपनी के इन सभी प्लान्स में यूजर को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा रोजाना 100 मैसेज भी फ्री मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *