जस्टिस एल पी एन शाहदेव ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को दी नई दिशा : बाबूलाल मरांडी

जस्टिस एल पी एन शाहदेव ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को दी नई दिशा : बाबूलाल मरांडी
रांची
झारखंड आंदोलन के प्रबल योद्धा एवं धरतीपुत्र स्व. जस्टिस एल पी एन शाहदेव की पुण्यतिथि पर शाहदेव चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्व. जस्टिस एल पी एन शाहदेव झारखंड की मिट्टी के उत्थान के लिए समर्पित एक योग्य और प्रतिबद्ध योद्धा थे। उन्होंने कहा कि जस्टिस शाहदेव ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई को एक नई दिशा दी और इसे आदिवासी–मूलवासी समाज का व्यापक जनआंदोलन बनाया।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी जस्टिस शाहदेव ने आंदोलन में पूरी शक्ति झोंक दी और इसके लिए गिरफ्तारी तक दी। उन्होंने कहा कि झारखंड की युवा पीढ़ी को ऐसे आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने भी स्व. जस्टिस एल पी एन शाहदेव को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. शाहदेव ने विकसित झारखंड और आत्मनिर्भर झारखंड का सपना देखा था, जिसे साकार करने की प्रेरणा आज भी उनके विचारों से मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अन्य नेताओं ने भी स्व. जस्टिस एल पी एन शाहदेव के योगदान को स्मरण करते हुए उनके संघर्ष और विचारों को झारखंड के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *